फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अंतिम चरण में पहुंचा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन

Tue, 31 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में है। शुरुआती दिनों में परीक्षकों की कम उपस्थिति के कारण कार्य की रफ्तार धीमी रही लेकिन अब अतिरिक्त परीक्षकों की तैनाती के बाद तेजी आई है। विभाग को उम्मीद है कि एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को जनपद के मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल की 14517 और इंटरमीडिएट की 16627 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हालांकि, निर्धारित 1534 परीक्षकों के सापेक्ष केवल 834 परीक्षक ही उपस्थित रहे, जबकि 700 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। बार-बार निर्देशों के बावजूद बड़ी संख्या में परीक्षकों का अनुपस्थित रहना विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
अब तक की बात करें तो हाईस्कूल की 149499 और इंटरमीडिएट की 116545 कॉपियां जांची जा चुकी है। इसके बावजूद अभी भी हाईस्कूल की 10273 और इंटरमीडिएट की 19501 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ही शेष है।
विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग ने अतिरिक्त परीक्षकों की तैनाती के साथ निगरानी भी बढ़ा दी है। केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा कराया जाएगा जो परीक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें