फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अपर्णा व सचिन पीसीएस में चयनित

Tue, 31 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-37-अपर्णा।
विज्ञापन
औरैया/एरवाकटरा। यूपी पीसीएस के घोषित परिणाम में जीआईटीआई अटसू में कार्यरत नोडल प्रधानाचार्य की पुत्री अपर्णा व एरवाकटरा के बोझा गांव के सचिन कुमार ने सफलता प्राप्त की है। उनके चयन पर उन्हें बधाई दी जा रही है।
विज्ञापन

एरवाकटरा क्षेत्र के बोझा गांव निवासी सचिन कुमार ने पीसीएस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर की सूची में 31वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही सचिन की सफलता की खबर गांव पहुंची तो पूरा क्षेत्र खुशी से झूम उठा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव के जय सिंह, सतीश, लाल सिंह और राजेश आदि ने परिवार को बधाई दी।
सचिन कुमार वर्तमान में उन्नाव में पुलिस आरक्षी के पद पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। खाकी वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। सचिन के पिता प्रमोद कुमार आगरा के चित्रहाट में उप निरीक्षक पद पर व चाचा अजय कुमार फर्रुखाबाद अभियोजन कार्यालय में कार्यरत हैं। उनकी बड़ी बहन मोनू कानपुर में शिक्षिका हैं और छोटी बहन पूजा नोएडा में इंजीनियर हैं। मां पुष्पा देवी गृहिणी हैं और कानपुर में रहती हैं।
विज्ञापन

वहीं, अटसू स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह की पुत्री अपर्णा का पीसीएस में चयन होने पर लोगों ने बधाई दी है। नोडल प्रधानाचार्य मूल रूप से जनपद लखीमपुर खीरी के निवासी हैं। उनके दो बेटियां तथा एक बेटा है। इसमें सबसे बड़ी बेटी अपर्णा की शिक्षा अपने गृह जनपद से ही पूरी हुई है।
वर्तमान में वह इंंटर काॅलेज में प्रवक्ता हैं। रविवार को आए यूपी पीसीएस के रिजल्ट में उनका चयन वर्क ऑफिसर के रूप में हुआ है। इस सूची में उन्हें 18वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस पर संस्थान के प्रवक्ता रामशंकर, अंकित वर्मा, नितेंद्र कुमार, लालजी यादव व अरविंद ने बधाई दी है।
विज्ञापन

फोटो-37-अपर्णा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें