फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर गिरे, आठ गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। बारिश और तेज हवा चलने से कई जगहों पर पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए। इसके कारण क्षेत्र के आठ गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश के दौरान ब्लाक के भैदपुर गांव से निकली विद्युत लाइन के पांच खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे नगला सुभाष, भूटा, दासीपुर, जसवंतपुर, कछपुरा, परशुआ, जोगिनडेरा गांवों की बिजली गुल हो गई। शनिवार को ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश यादव के साथ अरविंद वर्मा, अशोक यादव, श्रीकृष्ण कमल आदि ने इसकी जानकारी प्रशासन को देकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश से मकानों में आईं दरारें
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर में मदनलाल, शिवम कुमार, बंटी दीक्षित, दिनेश दीक्षित आदि के मकानों में बरसात के कारण दरारें पड़ र्गइं। इससे लोग दहशत में हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और जलभराव के कारण समस्या है। लोगों ने तहसील प्रशासन से सहायता की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें