फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा और कांग्रेस के कार्यालयों में सन्नाटा

विज्ञापन
फोटो 10 एयूआरपी 20- सपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। विधानसभा चुनाव 2022 के रुझान जैसे-जैसे सबके सामने आ रहे थे। वैसे ही लोगों का जोश देखते नहीं बन रहा था। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां खुशी झलक रही थी। वहीं कांग्रेस और बसपा के समर्थक दूर दूर तक नजर नहीं आए। जो पहुंचे भी वह परिणाम अपने पक्ष में न देख चले गए। इतना ही नहीं रुझान जानने और कहीं मायूसी के चलते पार्टी के कार्यालय में भी सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

सपा के ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह कुछ कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय तो पहुंचे लेकिन जैसे जैसे रुझान भाजपा की तरफ बढ़ते गए वैसे ही वह कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में ताला लगा कर निकल गए। समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर सिर्फ मीडिया कर्मी और पुलिस ही मौजूद दिखी। बसपा कार्यालय में 12 बजे तक कोई भी नेता या कार्यकर्ता नहीं पहुंचा। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि कुछ नेता सुबह आए थे लेकिन थोड़ी देर रुकने के बाद वहां से चले गए। कांग्रेस कार्यालय में तो किसी ने ताला तक नहीं खोला।

फोटो 10 एयूआरपी 21- बसपा कार्यालय में खड़ी गाडिय़ां, समर्थक गायब। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें