फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहनी की लाइन में फाल्ट से आठ घंटे आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। सोहनी पावर हाउस की 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो जाने से अछल्दा पावर हाउस की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह सोहनी पावर हाउस की लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इससे पावर हाउस की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। सोहनी पावर हाउस की लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया तो अछल्दा की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। घंटों आपूर्ति बंद रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर दगा दे गए।
सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पीने के पानी को लेकर हुई। फाल्ट होने से अछल्दा पावर हाउस की मुहम्मदाबाद, रुरुगंज, ग्वारी, न्यू अछल्दा की विद्युत आपूर्ति आठ घंटे ठप्प रही। जेई प्रदीप कुमार ने बताया खराबी दूर करने के लिए शटडाउन लेकर काम किया जा रहा था। इसके चलते आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें