फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हादसे में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के गांव निवादा धांधू के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में घायल हुए 66 वर्षीय बुजुर्ग रामनरेश दोहरे की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब आठ बजे रामनरेश दोहरे गांव सोमवंशी के पास लहूलुहान हालत में मिले थे। उन्हें पहले सहार सीएचसी और फिर बिधूना ले जाया गया, जहां से तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में सैफई ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बेटे अखिल भारतीय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें