फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से इजाफा होने लगा है। गुरुवार को जिले में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमितों के परिजनों व आसपास के लोगों की सैपलिंग की।
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर में लोगों को बुखार, खांसी व गले में खरास के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। यह लक्षण मौसम में हुए परिवर्तन की वजह व वायरल फीवर के भी हो सकते हैं। मिलते-जुलते लक्षणों की वजह से डॉक्टरों को भी समझ कम आ रहा है। जांच कराने पर कुछ लोग कोरोना संक्रमित निकल रहे है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को 100 शैया संयुक्त जिला अस्पताल की स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वाय, जालूपुर में 40 वर्षीय युवक, गांधीनगर बिधूना में 36 वर्षीय महिला, अयाना में 30 वर्षीय पुरुष, अजीतमल में 45 वर्षीय अधेड़, अशू सहार में 25 वर्षीय युवक व दिबियापुर में 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को होमआइसोलेशन में रहने सलाह व दवा दी गई है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों व आसपास के लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें