फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से वंचित बच्चों को किया जाएगा चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्कूल जाने से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए उन्हें चिन्ह्ति किया जाएगा। इसके लिए शारदा कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इसमें पांच से 14 वर्ष तक के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नीकरण एवं उनका आयु संगत कक्षाओं में नामांकन विद्यालय के प्रधानाध्यापक हाउस होल्ड सर्वे के माध्यम कराएंगे। दो चरणों में चलने वाले अभियान का पहला चरण दस सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छह से 14 वर्ष के सभी बालक-बालिकाओं को निशुल्क प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान है। अधिनियम के तहत यह अपेक्षा की गई है, इस आयु वर्ग के ऐेसे बच्चे जिन्हें किसी विद्यालय में नामांकित नहीं किया गया है। या नामांकन के बाद वह प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण नहीं कर सके हैं। उनका चिह्नीकरण करते हुए उनका नामांकन आयु संगत कक्षाओं में कराया जाए। अन्य विद्यार्थियों के समकक्ष लाने के लिए उन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देेने की व्यवस्था की जाएगी।
बीते वर्ष अभियान में चिन्हित करीब 4000 बच्चों का नामांकन आयु संगत कक्षाओं में कराया गया। जिला समन्वय सामुदायिक सहभागिता अंकुर गुप्ता ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में यह अभियान दो चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में बच्चों को चिन्हीकरण एवं आयु संगत कक्षाओं नामांकन दस सितंबर से 15 अक्तूबर की अवधि में किया जाएगा। द्वितीय चरण में पलायन, ईट भट्टा में काम करने वाले परिवारों के बच्चों को चिन्हीकरण एवं आयु संगत कक्षा में नामांकन 15 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें