फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम प्रशिक्षकों को राज्यमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले से चयनित तीन व्यायाम प्रशिक्षकों को एनआईसी में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। वर्चुअल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। जिसके बाद यहां कृषि राज्यमंत्री ने चयनित तीन प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने नवचयनित व्यायाम प्रशिक्षक राहुल उपाध्याय निवासी अटसू, राघवेंद्र निवासी बमुरीपुर, शिवम अवस्थी महारतपुर औरैया को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि चयनित लोगों में दो की ज्वाइनिंग इटावा व एक की जालौन जिले में होगी।
कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को तैनाती दी गई है। चयनित प्रशिक्षकों से राज्यमंत्री ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देकर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का काम करें। इस मौके पर कार्यवाहक सीडीओ, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें