फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी को बाइक से लेकर जा रहा था ससुराल

Mon, 19 Jul 2021 01:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के अजीतमल में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
विज्ञापन


पति पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के फुटेकुआं हाइवे पर हादसा हुआ है। यीशु उर्फ इलू (20 ) पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजार नगर भवानीपुरा इटावा की 12 जुलाई को औरैया के तारा का पुरवा सहार में विनीता पुत्री राजेन्द्र कुमार के साथ शादी हुई थी।

सोमवार को यीशू पहली बार पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था। अजीतमल के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई मौके पर पति की मौत हो गयी और पत्नी बुरी तरह से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें