फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्राॅसिंग के पास डंपर का एक्सल टूटा, तीन घंटे जाम से जूझे वाहन सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कंचौसी कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार सुबह 10 बजे एक डंपर का एक्सल टूट गया। इससे क्राॅसिंग के दोनों तरफ जाम में फंसे वाहनों की दो किमी लंबी कतारें लग गईं। दोपहर करीब एक बजे किसी तरह से डंपर को निकाला गया। मौरंग लदा डंपर किसी तरह से हटाया जा सका।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पार होने के पहले नहर पुल की ओर जाते समय डंपर का एक्सल टूट गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। इससे पहले कि डंपर का एक्सल सही करके उसे हटाया जाता। दूसरी तरफ से आ रहे खाली डंपर के पहिया सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। इस कारण से दूसरी तरफ भी यातायात ठप हो गई। यह समस्या सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बनी रही। लोग तीन घंटे तक जाम से जूझते रहे।
पुलिस ने जाम खुलवाने को कोई पहल नहीं की। किसी तरह से डंपर चालक ने गड्ढे में मिट्टी आदि भरकर टायर को जैक से ऊपर की तरफ उठाकर बाहर निकाला। तब जाकर तीन घंटे बाद एक तरफ का जाम खुल सका। हालांकि मौरंग लदे डंपर का एक्सल ठीक न हो पाने के कारण एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो पाया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से भारी वाहनों की नो इंट्री लगाए जाने की मांग की है। इससे जाम की समस्या से लोगों को न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें