फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: योगासन की स्टेट चैंपियनशिप में छवि, कुमकुम व संजीवनी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महिला स्टेट चैंपियनशिप 27, 28 व 29 जून को कन्या गुरुकुल चोटीपुरा अमरोहा में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में जनपद औरैया के चार महिला प्रतिभागियों ने कोच रीता चंदेरिया व मैनेजर प्रिंस कुमार के नेतृत्व में प्रतिभा किया। इसमें तीन लोगों ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन औरैया के चेयरमैन राजेश कुमार अग्निहोत्री, अध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय व महासचिव मनीष मिश्रा के नेतृत्व में जनपद औरैया की टीम ने महिला स्टेट चैंपियनशिप 2024 अमरोहा में प्रतिभाग किया। इस स्टेट चैंपियनशिप में मास्टर सी कैटेगरी में छवि रानी ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार कुमकुम गुप्ता व संजीवनी पोरवाल ने रिदमिक पेयर में कांस्य पदक जीता।
विपिन कुमारी ने मास्टर बी कैटेगरी में पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश महासचिव रोहित कौशिक व नेशनल डायरेक्टर ऑर्गेनाईजिंग कमेटी योगासन भारत पियूष कांत मिश्रा व उत्तर प्रदेश के कंपटीशन डायरेक्टर आशीष टंडन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब छवि रानी, कुमकुम गुप्ता, संजीवनी पोरवाल नेशनल योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों व कोच रीता चंदेरिया व मैनेजर प्रिंस कुमार को जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मनमोहन सिंह सेंगर, जिला कोषाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, रजनीश कुमार सिंह, मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला, राहुल गुप्ता, रामजी त्रिवेदी, ओलंपिक संघ के टेक्निकल कमैटी के चैयरमैन होशियार सिंह राजपूत, राजीव कुमार गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें