फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक कृषि पद्धति को अपनाकर भावी पीढ़ी को करें सुरक्षित- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता के तहत जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने किसानों से जैविक कृषि अपनाने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम सुनील कुमार वर्मा ने किसानों से कहा कि जैविक कृषि धरती की उर्वरता के साथ ही वर्तमान तथा भावी पीढ़ी दोनों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनपद में सिंचाई कि सुविधा के लिए नहरों की क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को कृषि में विविधता अपनाकर अधिक लाभ लेना चाहिए।
पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, कुक्कुट पालन अपनाकर किसान आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने फसल अवशेष को न जलाने की बात कही। बताया कि पर्यावरण प्रदूषण फैलने से कैंसर, अस्थमा व अन्य घातक बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। बैठक में सीडीओ ने कहा कि किसानों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें संबंधित विभागों से दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें