फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलेट की गणित परीक्षा का पेपर लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) 2021 की परीक्षा बुधवार को जिले में दो केंद्रों पर आयोजित की गई। पहली पाली में आयोजित गणित की परीक्षा का पेपर आउट हो गया। परीक्षार्थियों ने सोशल मीडिया पर वायरल पेपर से मिलान कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। जबकि डायट प्राचार्य ने जिले में पेपर आउट होने की बात से इनकार किया है। परीक्षा में 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह डीएलएड की तृतीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा छूटने का समय एक बजे निर्धारित था। परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर आउट होने की जानकारी पर परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानों पर परीक्षार्थी जानकारी करते दिखे। शहर में कुछ दुकानों पर पेपर की कॉपी मिलने की चर्चाएं रहीं।
सोशल मीडिया पर लगभग साढ़े 12 बजे पेपर आउट दिखाया गया। दोपहर एक बजे जब तिलक इंटर कालेज की परीक्षा छूटी, तो परीक्षार्थियों ने सोशल मीडिया पर वायरल पेपर से मिलान किया। दोनों पेपर एक होने पर परीक्षार्थियों को निराशा हुई। डायट प्राचार्य ने बताया कि जिले में दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थीं। जिसमें नगर पालिका इंटर कालेज में 276 परीक्षार्थियों में से 13 ने परीक्षा छोड़ी और 263 ने परीक्षा दी। जबकि तिलक इंटर कालेज में कुल 309 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 15 ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

औरैया जनपद में कहीं भी डीएलएड परीक्षा का पेपर आउट नहीं हुआ है। प्रदेश के अन्य जनपदों में पेपर आउट हुआ होगा। सोशल मीडिया पर तेजी से चीज प्रचारित होती है। यही कारण है कि अन्य किसी जनपद से लीक होकर पेपर औरैया सोशल मीडिया पर पहुंचा। - गंगा सिंह राजपूत, डायट प्राचार्य अजीतमल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें