फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़के में गड्ढ़े राहगीरों के लिए बने मुसीबत

विज्ञापन
सड़क पर एक स्थान पर गड्ढ़े में भरा बरसात का पानी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। बल्लापुर-भौनीपुरवा मार्ग जर्जर होने से इससे जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क के 10 किलोमीटर के हिस्से में गहरे गड्ढ़े होने से लोग घायल हो रहे हैं। समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

बल्लापुर-भौनीपुरवा मार्ग से जगतपुर, अजुआपुर, रतनपुर गडिया, किन्नरपुर, भौनी पुर्वा आदि दर्जनों गांवों के हजारों लोग आवागमन करते हैं। हाल यह है कि सड़क का 10 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह जर्जर है।
कई स्थानों पर गिट्टी उखड़ चुकी है और जलभराव के बीच गहरे गड्ढे का पता नहीं चलता है। इसके कारण बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। लोगों ने कई बार तहसील दिवस व कार्यालयों में जाकर अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके कारण राहगीरों की मुसीबतें बढ़ती जा रहीं हैं। वीरेंद्र पाल, कृष्ण राजपूत, श्याम सुंदर निषाद, हरिश्चंद राजपूत, सुनील पाल आदि ने जिलाधिकारी से सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें