फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों के साथ दुव्र्यवहार होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अनुश्रवण मूल्यांकन व समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें गोवंश आश्रय स्थलों के संरक्षण, एनजीओ, एफपीओ द्वारा गोशालाओं के प्रबंधन में आ रही समस्याओं के निराकरण, आश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा, दाना एवं पानी की उपलब्धता और सफाई पर चर्चा की गई। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने सभी एनजीओ को निर्देश दिए कि गोशालाओं के प्रबंधन में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में समय से भूसा, हरा चारा व पानी दें। गोबर का प्रयोग खाद व कंडा बनाने व गोबर गैस प्लांट में किया जाए। सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि वह गोशालाओं का नियमित निरीक्षण करें।
मृत गोवंशों कोे सम्मानपूर्वक दफनाया जाए। गोवंशों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। डीएम ने अधिकारियों को नामित कर मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना में दिए गए गोवंशों का सत्यापन कराने की बात कही। कहा कि यदि गोवंश मौके पर नहीं मिले तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सभी गोशाला संचालकों को निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में भूसा स्टोर करके रखें। गाय पालने के इच्छुक लोगों को गोशाला से गाय दी जाए। बैठक में परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें