फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के किनारे पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के पुरवा समई गांव में एक मजदूर युवक का शव तालाब किनारे पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता का कहना है कि उसका पुत्र शराब के नशे का आदी था।
विज्ञापन

पुरवा समई गांव निवासी प्रेमचंद्र (35) पुत्र रमेशचंद्र का शव मंगलवार की सुबह गांव के एक तालाब के किनारे पड़ा मिला। पिता रमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शराब के नशे का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर में क्लेश करता था। सोमवार को देर शाम प्रेमचंद्र शराब के नशे में कहीं चला गया। देर रात तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों की सूचना पर परिजन तालाब के किनारे पहुंचे तो प्रेमचंद्र की लाश पड़ी हुई थी। नशे की हालत में उसकी तालाब में डूबकर मरने की आशंका है। पुलिस ने पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने बताया कि प्रेमचंद्र की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। युवक के दो बेटियां और एक छोटा बेटा है। युवक गांव में मजदूरी कर अपने घर का पालन-पोषण करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि घर वालों की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें