फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर एक विवाहिता की मौत हो गई। शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला है। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी व कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति, देवर व सास को हिरासत में ले लिया। मायके वालों का कहना मृतका दो माह के गर्भ से थी। एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड पर स्थित मोहल्ला नरायनपुर निवासी ज्योति (24) पत्नी शिवम सिंह की मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मौत की जानकारी उसके चचेरे ससुर रमेश ने मायके वालों को दी। इस संबंध में मृतका के चचेरे भाई लवकुश पुत्र श्याम बिहारी निवासी आलमगीरपुर कोतवाली अजीतमल ने बताया की उसकी चचेरी बहन ज्योति की शादी डेढ़ साल पहले अप्रैल 2017 में शिवम पुत्र सुरेश सिंह निवासी मोहल्ला नारायनपुर के साथ हुई थी। दान-दहेज भी दिया था। शिवम शराब का आदी है। कोई भी काम नहीं करता है। शिवम के पिता भी मजदूरी करते हैं। शादी के बाद ससुरालीजन बेवजह उसके साथ मारपीट करते थे। इसकी जानकारी उसकी बहन ने हल्के तरीके से अपनी मां को दी। मायके वालों ने भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मंगलवार की दोपहर अचानक उनके पास पहुंचे फोन में ज्योति की मौत की जानकारी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। मायके वालों ने बताया कि ज्योति दो माह की गर्भ से थी। उन्होंने बहन के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मौके पर हिरासत में लिए गए मृतका के पति शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी ने खुद अपने गले में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर कमरे में छत पर लगे हुक से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मायके वालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी सुनीति ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही पुलिस को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें