फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 04 Mar 2025 06:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नहर में पड़े शव को निकालने का प्रयास करता पुलिस कर्मी व मौजूद लोग। - फोटो : नहर में पड़े शव को निकालने का प्रयास करता पुलिस कर्मी व मौजूद लोग।
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के टकपुरा नहर पुल में मंगलवार दोपहर को एक युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में जाल में फंसा मिला। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। शिनाख्त न हो पाने से शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है। अयाना थाना क्षेत्र से भोगनीपुर प्रखंड की निचली गंग नहर गुजरी है।
मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब राहगीरों ने टकरपुरा नहर पुल पर बदबू आने पर जाल में झांक कर देखा। तभी उन्हें एक युवक का शव नहर में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी पर नहर पुल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन



लोगों ने शव की स्थिति देख हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस बुला ली। थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई राजानाती ने शव को नहर से निकलवाकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया मगर पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना है। उसके पास से पहचान संबंधी कोई वस्तु नहीं मिली है। युवक की उम्र करीब 28 साल है। शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें