दिबियापुर (औरैया)। थानाक्षेत्र के उमरी में कूलर में उतरे करंट की चपेट में चार वर्षीय मासूम आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उमरी निवासी सौरभ नागर ने बताया कि शनिवार को वह काम से गए थे। पत्नी बेटी को लिए थीं।
इसी बीच एकलौता पुत्र रुद्र (4) खेलते हुए घर के बाहर जा पहुंचा। कूलर छूने से वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन चिकित्सक के पास ले गए। यहां पर चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा है। (संवाद)