एरवाकटरा (औरैया)। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम उमरैन कस्बे में एक किशोर की बुखार से मौत हो गई। वहीं कई लोग कस्बे में बीमार है। वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उमरैन और एरवाकटरा में सबसे अधिक बुखार से लोग पीड़ित हैं। अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी क्षेत्र में बीमारी का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है।
उमरैन कस्बे में कई लोग घरों पर पड़े बुखार से कराह रहे हैं। बुधवार की शाम कस्बे के डॉ. केदार पाल के नाती अभय उर्फ देव (13) की बुखार से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। मासूम की मौत और लोगों के बीमार होने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है। (संवाद)