फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा, मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। श्रीगोपाल इंटर कॉलेज में गुरुवार को वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। शिक्षाविद डॉ. बेनीमाधव गुप्त को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज संस्थापक शिक्षाविद् डॉ. बेनीमाधव गुप्त की 91वीं जयंती पर वार्षिकोत्सव हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने गणेश व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों के स्वागत में आराध्या, अंशिका, शिवांगी और शक्ति ने गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने आरंभ है प्रचंड, ए गिरी नंदनी, लव-कुश द्वारा सीता का न्यास, राधाकृष्ण नृत्य कर सभी का मन मोहा। प्रधानाचार्य भरत कुमार गुप्ता ने बताया कि मेधावी छात्रों, प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें