फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने आंवला पेड़ की पूजा कर मांगी समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आंवला नवमी के दिन महिलाओं ने आंवला के पेड़ की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि आज के दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। लक्ष्मीनारायण की अपार कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

शहर के तिलक इंटर कालेज, सत्तेश्वर, विधीचंद, गोविंद नगर आदि मोहल्लों में महिलाएं सुबह से ही आंवला पेड़ की पूजा करतीं दिखीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले का पेड़ भगवान विष्णु को प्रिय है। इसमें लक्ष्मी का वास होता है।
इसलिए इसकी पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। इस दिन गुप्त दान करना शुभ माना जाता है। आंवले के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। दीया जलाया जाता है। परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा जाता है। इस दिन पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाने से अच्छा फल मिलता हैं। इसी मान्यता के चलते बड़ी संख्या में महिलाओं ने आंवला के पेड़ की विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें