फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भोज के साथ देवी भक्तों में मंदिरों में चढ़ाए जवारे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिरों में माता के जयकारे गूंजे। नवमी वाले दिन मंदिरों में देवी मां की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। वहीं नवी देवी सिद्धिदात्री की पूजा भक्तों ने की। बीहड़ स्थित मां मंगला काली के दरबार में आए श्रद्धालुओं ने पूजा की। श्रद्धालु मां के जयकारे और देवी गीतों पर नृत्य करते हुए जवारे चढ़ाने पहुंचे। इस मौके पर देवी मंदिरों में हवन-पूजन के साथ कन्या भोज व भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में सिद्धिदात्री माता की पूजा श्रद्धालुओं ने की। शहर में नरायनपुर स्थित गमां देवी मंदिर, आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली देवी मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित शीतला देवी मंदिर, बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर व बीहड़ स्थित मां मंगलाकाली मंदिर में सुबह से ही भक्त देवी गीत पर झूमे व जयकारे लगाए।
बड़ी माता मंदिर में हवन किया गया। जिसमें मंदिर कमेटी के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। हवन के बाद मंदिरों में कन्या भोज व उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। देवी मंदिरों में माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया एवं शृंगार किया गया।। सुबह से लेकर देररात तक माता के जयकारे की गूंज पूरे शहर में गुंजायमान रहीं। देवी मंदिरों में आज भक्त कोई दंडवत तो कोई झूमते हुए पहुंचा।
विज्ञापन

भंडारों में उमड़ी भीड़
शारदीय नवरात्र की विदाई पर गुरुवार को बीहड़ स्थित मां मंगला काली मंदिर, शहर के काली माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर, बड़ी माता मंदिर, गमा देवी मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर समेत दर्जनों मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। देररात तक चले भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। अटसू क्षेत्र के ब्यौरा नबलपुर मे रानी गमा देवी मंदिर में प्रधान अवनीश पाल ने कन्याभोज के साथ भंडारे का आयोजन कराया। एरवाकटरा में रामनवमी के उपलक्ष्य में मां गमा देवी सेवा समिति के सदस्यों अमन, पीयूष गुप्ता, आलोक कुमार, चंदन, राजकुमार, प्रभास कुमार, राहुल राठौर, बबलू सक्सेना, सुनील गुप्ता, चंद्र शेखर गुप्ता प्रधान ने और मां दुर्गा देवी मंदिर पर गंगा दत्त तिवारी, धनु पांडेय, उमेश शाक्य आदि ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें