फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोडवेज बसों में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़, यात्रियों की संख्या 12 हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की भीड़ रोडवेज बसों में दिख रही है।
विज्ञापन

यही कारण है कि प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में दो गुना इजाफा देखने को मिल रहा है। भीड़ के कारण महिला यात्रियों को खासकर ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, विभाग सभी मार्गों पर विधिवत पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन का दावा कर रहा है। यात्रियों को किसी भी मार्ग पर तकलीफ न होने की बात कही जा रही है।

औरैया डिपो में मौजूद 78 बसों का संचालन आगरा, दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, कन्नौज, इटावा, झांसी आदि मार्गों पर किया जाता है। प्रतिदिन पांच से 6,500 तक सवारियां इन बसों में सफर करती हैं। इन दिनों पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिल रही है। अब यात्रियों की संख्या 12 हजार के पार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने परीक्षा तिथियों के दौरान सभी मार्गों पर संचालन को लेकर पहले ही कार्ययोजना बनाई थी, लेकिन बसों में हो रही अधिक भीड़ के कारण महिला यात्रियों व उनके साथ मौजूद बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। बसों में खड़े होकर सवारियां सफर करने को मजबूर हैं। रोडवेज डिपो से यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें तो रवाना की जा रहीं हैं, लेकिन कुछ ही देर में फिर डिपो परिसर में भीड़ देखने को मिलती है। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की भीड़ सुबह के समय अधिक देखने को मिलती है। इसको देखते हुए सभी मार्गों पर बसों को भेजा जा रहा है। दिन में भी यात्रियों को देख अन्य बसें भी रवाना की जा रही हैं। वर्कशॉप में बसों में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। पुरानी बसें भी कानपुर और इटावा तक चलाई जा रही हैं। इनका रिस्पांस ठीक देखने को मिला है। किसी यात्री को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। -अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें