फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगाई

Sun, 05 Aug 2018 11:55 PM IST
गृहकलह से परेशान युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना के पुर्वा बले गांव में गृह कलह से तंग आकर एक युवक ने शनिवार की रात गांव के पास लगे जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह गांव वालों ने शव फंदे पर झूलता देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना घर पहुुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर ताला लगाकर गया था।
विज्ञापन

  जानकारी के मुताबिक पुर्वा बले निवासी रामू (22) पुत्र जगपाल ने शनिवार की रात गांव के बाहर खडे़ जामुन के पेड़ पर अगौंछे से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में गांव वालों ने पुलिस को बताया कि रामू ने लगभग एक वर्ष पूर्व एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। महिला के पहले से चार बच्चे हैं।  रामू के साथ शादी होने पर वह बच्चों को साथ लेकर नहीं आई थी। शादी के बाद से युवक गांव छोड़कर थाना क्षेत्र के बर्रू गांव में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार की शाम को घरेलू विवाद को लेकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर में बंद कर दिया था और ताला डालकर गांव चला गया था। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर उसकी पत्नी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें