फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के जेवर ले गए टप्पेबाज

Thu, 02 Mar 2017 12:08 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : file
विज्ञापन
बाबरपुर कस्बे में बुधवार को दो युवक भागते हुए निकले। इस दौरान एक महिला से बोले कि हमारे पीछे पुलिस लगी है तुम ये डेढ़ लाख रुपये भरा बैग रख लो। बदले में अपना मंगलसूत्र और कुंडल दे दो। महिला ने तुरंत जेवर दे दिए और बैग रख लिया। थोड़ी देर बाद जब उसने बैग खोला तो उसमें कागज निकले। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


इटावा जिले के थाना लवेदी निवासी विमला देवी पत्नी सोबरन सिंह निवासी अपने मायके भर्रापुर औरैया जा रही थी। बाबरपुर तिराहे पर दो युवक भागते हुए आए और महिला के पास रुक गए। दोनों युवकों ने महिला से कहा कि उसके पीछे पुलिस लगी है। मेरे पास इस बैग में डेढ़ लाख रुपया है।

इसे तुम ले लो और हमें बदले में अपना मंगलसूत्र और कुंडल दे दो। महिला लालच में फंस गई। उसने तुरंत मंगलसूत्र और कुंडल दे दिए। इसके बाद युवक मंगलसूत्र और कुंडल लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला ने रुमाल में बंधा बैग खोला तोे उसमें कागजों के ऊपर सिर्फ एक सौ का नोट लगा था। सब कागज के टुकड़े थे। अपने को ठगा देख महिला रोने लगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और महिला को कोतवाली ले आई। पुलिस ने आस पास तलाश की मगर लुटेरे युवकों का पता नही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें