फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर एक लाख रुपये नगद समेत चार लाख के जेवरात किए पार

Tue, 11 Sep 2018 12:07 AM IST
चोरों ने घर में घुसकर एक लाख रुपये नगद समेत चार लाख के जेवरात किए पार
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली में बीती रात चोरों ने एक किसान के घर में पीछे के दरवाजे से घुसकर सो रहे लोगों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उन्होंने कमरे में घुसकर बक्से व अलमारी में रखे एक लाख रुपये नगद व तीन लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह दूसरों के उठाने पर जागे परिवारीजनों ने बिखरा सामान देखा तो वह भौचक्के रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर वहां नमूने लिए।
विज्ञापन

ग्राम चिरूहूली निवासी किसान मोहम्मद शराफत पुत्र हाजी जुम्मन खां रविवार की रात अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे। तभी रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते कटीले तार काटकर घर में घुस गए। जहां चोरों ने सो रहे परिवारीजनों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोरों ने कमरे की कुंडी खोलकर अंदर रखे बक्से व अलमारी से एक लाख रुपये नगद व तीन लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद शराफत ने बताया कि चोरों ने उन लोगों को कुछ सुंघा दिया था। इस कारण से उनकी नींद नहीं खुली। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह तीन बजे नमाज के लिए उठ जाते थे लेकिन आज उन्हें सुबह लोगों ने जगाया तब उनकी नींद खुली। उन्होंने बताया कि जिस कमरे से चोरों ने माल पार किया है। उसी कमरे के ठीक बाहर उनकी पत्नी व पुत्री चारपाई पर सो रहे थे लेकिन उन्हें भी कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि वह पांच भाई हैं। सभी एक ही परिसर में अलग-अलग रहते हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में उनके भाई अशफाक खां के घर चोरी हो गई थी। जिसमें काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद 2016 में उनके बड़े भाई दिलावर खां के घर पर चोरी हुई थी। जिसमें चोर उनकी विवाहिता पुत्री जो शादी के बाद पहले ही बार घर आई थी के जेवरात व उनकी नगदी चुरा ले गए थे। जबकि तीसरी बार अब चोरों ने उनके घर से नगदी व जेवरात पार कर दिए। सूचना के बाद पहुंचे कोतवाली एसआई अशोक पटेल ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके बाद पहुंची फिंगर प्रिंट एक्पर्ट की टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट के नमूने लेने के अलावा परिवारीजनों के भी फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। घटना के संबंध में एसआई अशोक पटेल ने कहा कि एक पखवारे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
इनसेट--
नवंबर मेें होनी है बेटी की शादी
औरैया। पीड़ित गृहस्वामी मोहम्मद शराफत ने बताया कि नवंबर माह में उनकी पुत्री शाइना परवीन की शादी है। इसको लेकर उन्होंने दहेज का सारा सामान जुटा कर रखा था। चोरों ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया। इससे उनमे सामने अब आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

नौ लाख की चोरी के मामले में खुलासा न होने पर एसपी नाराज
बिधूना (औरैया)। कोतवाली बिधूना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे ग्राम सोहनी निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह के यहां हुई 12 जुलाई को नौ लाख की चोरी के मुल्जिमों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की। क्षेत्राधिकारी को दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने के निर्देश दिए। चोरी की दी तहरीर में पीड़ित ने  आरोपियो के नाम बताए। पुलिस द्वारा अरोपियों की गिरफ्तारी न करने में पीड़ित ने जांच अधिकारी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
--------------      
अराजकतत्वों के खिलाफ चलेगा अभियान - एसपी
बिधूना (औरैया)। कोतवाली बिधूना में पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहाकि कि जिले में किसी भी कीमत पर महिला लडकियों का उत्पीडन बर्दाशत नहीं किया जायेगा। वही उन्होंनें कहाकि पुलिस सभी डिग्री कालेज, इंटर कालेज  के आस-पास गस्तकर ऐसे अराजकत्तवों पर कार्यवाही करेगी। जो लोग पढ़ने वाली छात्राओं पर छीटाकशी करते है। जिससे छात्राएं  अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। कहाकि जिले में महिलाओं व छात्राओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें