फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में किशोरी को मारी गोली

Tue, 03 May 2016 11:12 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
शादी में फायरिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में अमौआहार गांव में चुनावी रंजिश के चलते गांव के तीन युवकों ने एक किशोरी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल किशोरी के पिता की तहरीर पर थाना दिबियापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी मानसिंह ने बताया कि घर के बाहर एक चारपाई पर उसकी पुत्री प्रियंका(17) और दूसरी चारपाई पर अन्य बच्चे सो रहे थे। रात करीब एक गांव के विनय पुत्र रज्जन सिंह, कल्लू पुत्र नन्हे सिंह, गोविंद पुत्र नाथूराम ने प्रियंका पर फायर कर दिया। गोली प्रियंका के पैर में लगी।आनन-फानन परिजनों ने प्रियंका को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल किशोरी दिबियापुर के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि प्रियंका के भाई रामखिलावन की बीडीसी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें