फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड टीचर के घर से 15 लाख के जेवर चोरी

Tue, 22 Nov 2016 11:11 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
खाली पड़ी अलमारी व टूटे लाकर दिखाते गृहस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर मोहल्ले में सोमवार रात एक रिटायर्ड टीचर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच हजार रुपये नगद और 15 लाख के जेवर पार कर दिए। घटना के दौरान परिवारीजन घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर आवास विकास स्थित बेटे के आवास पर सो रहे थे। सुबह गृहस्वामिनी घर पहुंची तो ताला टूटा देखा। सूचना पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। पीड़ित गृहस्वामी ने मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। दस दिन में चोरी की दो घटनाओं में लोगों में हड़कंप है। जबकि सोमवार की रात चोरों ने भीखमपुर मोहल्ले में वारदात कर कोतवाली पुलिस को चुनौती दे डाली। चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक रामप्रकाश राजपूत के मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नगद सहित 15 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित गृहस्वामी राम प्रकाश ने बताया उनकी आंखें खराब होने के कारण एक सप्ताह पहले ही उन्होंने आंखे बनवाई थी। इस कारण वह आवास विकास स्थित अपने पुत्र के घर पर रह रहे थे। दिन में घर की देखभाल भी कर लेते थे।
मंगलवार सुबह जब ताला टूटा देखा और जब घर के अंदर जाकर देखा तो सब कुछ बिखरा पड़ा था।

जेवरात के डिब्बे खाली पड़े थे। अलग-अलग कमरों में रखी दो अलमारी खुली थी। लाकर टूटे थे व कपड़े नीचे पड़े थे। अहम बात यह है कि घर के अंदर के कमरे में बना तहखाना भी खुला था। गृहस्वामी ने बताया कि तहखाने में शादी के पीतल के कलशे आदि सामान रखे हुए थे। चोर उन्हें भी उठा ले गए। वहीं लड़के की शादी का चढ़ावा आदि लाखाें रुपये के जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से 15 लाख के जेवरात व पांच हजार रुपये उठा ले गए। पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही नुकसान की जानकारी हो सकेगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें