फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी युवक की हत्या में पांच पर रिपोर्ट

Tue, 11 Oct 2016 11:47 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शादीशुदा कथित प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के जीजा व परिजनों ने लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। युवक के परिजन उसे इलाज के लिए सैफई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में युवती के भाई ने मृतक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मृतक की मां की तहरीर पर युवती के जीजा समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नगला बिधि निवासी सुखवीर पुत्र नेम सिंह का नगला खगी की कुसमा देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुसमा देवी की शादी भी हो गई थी। सोमवार को जब कुसमा देवी अपने मायके में थी। तब सुखवीर उससे मिलने उसके घर चला आया। वहां पर कुसमा के परिजनोें ने सुखवीर को लाठी डंडों से पीटा। इसके बाद गंभीर हालत में उसे गांव के बाहर फेंक दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। परिजनों ने सुखवीर को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया गया।

सैफई जाते समय देर शाम सुखवीर ने दम तोड़ दिया। इधर कुसमा के भाई ने सुखवीर पर छेड़खानी की भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर प्रेमिका के जीजा जीतू, भाई बबलू, रामस्वरूप, शैलेंद्र, विश्राम सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष चद्रिंका प्रसाद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें