फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में पीड़िता का पति गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2016 12:16 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यमंत्री व एसडीएम पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा लिखाने वाली पीड़िता के पति को पुलिस ने सिपाहियों से हाथापाई करने में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सिटी ने धक्का देने और सिपाहियों से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पीड़िता ने पुलिस पर ही जबरन धक्का देने और पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को दूसरे दिन भी क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर दुष्कर्म पीड़िता अपने पति व पुत्र के साथ पहुंची। पीड़िता ने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले सपा सरकार के राज्यमंत्री और तत्कालीन एसडीएम औरैया व  शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ सिटी का आरोप है कि  महिला से जांच के बाद गिरफ्तारी की बात कही थी। इस पर महिला व उसके पति ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर वह उनसे हाथापाई पर उतर आया। बीच बचाव में सिपाही आए तो हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान उनकी उंगली में चोट आई।

बीच बचाव करने आए सिपाही सनोज, प्रभात दीक्षित और परवेज  घायल हो गए। कोतवाली से पुलिस फोर्स बुलवाकर पुलिस से हाथापाई करने वाले महिला के पति को गिरफ्तार कराया गया। उधर दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि वह पति व बेटे के साथ  दुष्कर्म का प्रयास करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ सिटी के कार्यालय के बाहर बैठी थी। सीओ सिटी से उसने गिरफ्तारी की मांग की तो उन्होंने उसे बुरी तरह झकझोर कर धक्का मार दिया। पति ने विरोध किया तो सीओ सिटी और  मौजूद सिपाहियों ने पति को लात घूंसों से पीट दिया।
विज्ञापन


पुलिस बोलेरो से पति को कोतवाली ले गई। पीड़ित महिला ने प्रमुख सचिव गृह एवं गोपन उत्तर प्रदेश से कोतवाली पुलिस के खिलाफ शिकायती पत्र भेजकर आशंका जताई है कि उसके पति को पुलिस झूठे आरोप में बंद कर सकती है। इधर कोतवाली में सीओ सिटी ने महिला, उसके पति और दीप चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें