फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता फांसी पर झूली, मौत

Thu, 14 Jun 2018 12:11 AM IST
नवविवाहिता फांसी पर झूली, मौत
विज्ञापन
मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर कोतवाली मदन गोपाल गुप्ता और ग्रामीण - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीराबाद में एक विवाहिता ने घर के कमरे में कुंडे से साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होते ही कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। बाद में सीओ सिटी ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विवाहिता की मौत के बाद सूचना मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी महिला के फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन

ग्राम नसीराबाद निवासी राखी (19) पत्नी अनुज दीक्षित ने बुधवार की शाम लगभग 6:30 बजे घर के अंदर कमरे के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के ससुरालीजनों ने बताया कि घटना के दौरान सास व देवर औरैया खरीदारी करने आए थे। घर में पति व पत्नी अकेले थे। तभी पति अनुज किसी काम से मोहल्ले में टहलने निकल गया। इसी दौरान राखी ने मौका पाकर फांसी लगा ली। जब अनुज लौटा तो पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलते पाया। आननफानन में मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली इंचार्ज मदन गोपाल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वंदना सिंह भी घटनास्थल पर पहुंची है। उधर मृतक महिला के परिजनों को भी बुला लिया गया है। घटनास्थल पर दोनों पक्ष के लोग मौजूद हैं। महिला की शादी लगभग पांच माह पूर्व 7 फरवरी 2018 को हुई थी। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पांच माह पहले ही शादी हुई थी। मृतका का छोटा भाई भी उसी के साथ था। बताया कि मृतका का मायका बेला में है। सूचना पर उसके पिता घनश्याम पांडेय व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। बताया कि मौत के कारणों का अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें