फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार करने गई युवती लापता

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार करने गई युवती लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो पिता ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव नगला उम्मीद निवासी राम लखन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री नीलम 12 मार्च को अछल्दा कस्बे में बाजार करने गयी थी।
विज्ञापन


नीलम बाजार कर ही रही थी तभी गांव निवासी रणवीर, भारत सिंह, ग्रीस कुमार, धर्मपाल पुत्रगण सोने लाल व ब्रजेश पुत्र सूबेदार ने उसका अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी होने पर उसने कई स्थानों पर नीलम की तलाश की। उसका अपहरण करने वालों की खोजबीन भी की। लेकिन कोई नहीं मिला। पीड़ित राम लखन ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने और पुत्री को तलाशने की मांग की है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें