फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से किया दुष्कर्म

Thu, 11 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन
अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में परचून की दुकान से सामान लेने गई आठ वर्षीय बालिका को शराब के नशे में धुत युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की बालिका गांव में ही स्थित परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने गई। उसे अकेला देख वहां मौजूद युवक ने टाफी के बहाने अपने साथ ले गया। वह गांव के बाहर सूनसान स्थान पर ले गया और रेप किया। काफी देर तक बालिका के नहीं लौटने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरु  की। अन्य परिजन भी इधर उधर खोजने लगे। इस दौरान किसी ने गांव के ही युवक के साथ बच्ची को जाते देखने की जानकारी दी। थोड़ी देर में बच्ची रोते हुए घर की ओर आती दिखी। वह खून से सनी थी।

पूछतांछ में उसने खुद के साथ रेप की बात बर्ताई। आरोपी का नाम भी बताया। इस पर परिजन उसे लेकर थाने गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया। इस दौरान थाने पहुंचे भाजपा नेताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें