शहर के हाजी पेट्रोल पंप के सामने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर कंसर्टन
कंपनी के प्रोपराइटर की जायलो कार से बदमाशों ने शीशा तोड़कर कार में रखा
बैग पार कर दिया।
जब कार चालक ने शीशा टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर
नगर के नारामऊ निवासी अशोक तिवारी वैष्णो ट्रेडर्स कंपनी के प्रोपराइटर
हैं। शुक्रवार शाम वह निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर किसी काम से आए थे।
उन्होंने अपनी जायलो कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और पेट्रोल पंप पर चले गए।
तभी बदमाशों ने रुपयों की उम्मीद में कार का शीशा तोड़कर कागजात
से भरा बैग पार कर दिया। उधर, जब चालक ने कार का शीशा टूटा देखा तो वह सन्न
रह गया।
उसने इसकी सूचना अशोक कुमार तिवारी को दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
करीब
एक घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। सरेराह और भीड़भाड़
वाले इलाके में हुई इस वारदात से शहरवासियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
वहीं, पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर देते हुए बताया कि
बैग में इंडियन आयल के जरूरी कागजात थे जो बदमाशों ने पार कर दिए। पुलिस ने
तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल विक्रमाजीत
सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली। पुलिस जांच कर रही है।