फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की हत्या में जीजा गिरफ्तार

Sat, 06 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी राजू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरूहली में साले की हत्या के मामले में आरोपी जीजा को पुलिस ने शुक्रवार को जालौन चौराहे से दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस हत्या में प्रयुक्त फावडे़ को भी बरामद कर लिया है। गांव चिरूहली में राधा स्वामी ईंट भट्ठा है। जहां पर जालौन के हरचंदपुर कदौरा निवासी राजू  पुत्र पुरुषोत्तम कई सालों से मजदूरी करता था। वह अपने साथ अपने साले हमीरपुर के भेड़ी जलालपुर निवासी प्रहलाद (35) पुत्र प्रेमपाल रैदास को काम करने के लिए ले आया।
विज्ञापन


छह अप्रैल की रात नशे की हालत में जीजा-साले में विवाद हो गया था। इसमें राजू ने फावड़े से प्रहलाद की गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राजू को जालौन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन प्रहलाद ने भी उस पर कुल्हाड़ी से दो बार वार किया, लेकिन वह बच गया। तभी उसने अपने बचाव के लिए वहां रखा फावड़ा लेकर अपने साले पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।  

राजू ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी, तब उसके इलाज में उसने 80 हजार रुपया खर्च कर दिया। ठीक होने के बाद उसका साला उसकी पत्नी को मायके ले गया। इसके बाद से पत्नी राजू के घर नहीं आ रही थी। 11 महीने पहले उसने पत्नी को दोबारा लाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आरोपी ने बताया कि उसके चार साले हैं। सबसे बड़ा साला ध्रुव तांत्रिक विद्या करता है। उसने आरोप लगाया कि उसी ने उसकी पत्नी का दिमाग बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें