फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों में आग से लाखों का सामान राख

Sat, 06 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर बाईपास रोड स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास बनी तीन दुकानों में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की दुकानों में फैलने से बच गई।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे की है। काशीपुर बाईपास रोड पर नबी अहमद की फैज आटो सर्विस शॉप में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग बुझने के बजाय और भड़क उठी। आग ने विनोद की मोबाइल, फोटो स्टूडिया की दुकान और जफर पान भंडार को भी चपेट में ले लिया। 

आग लगने की खबर लगते हुए तीनों दुकानदार मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों ही दुकानों का अधिकांश सामान जलकर बर्बाद हो चुका था। आग से नबी अहमद ने सात लाख, विनोद ने 11 लाख और जफर ने करीब तीन लाख रुपये नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें