फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक पर हथौड़े से हमला

Thu, 13 Jul 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देतीं भतीजी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 ग्राम सरायपुख्ता में एक घर में घुसकर हमलावर ने एक युवक को हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी से सैफई फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मंगलवार की रात 25 वर्षीय हाकिम सिंह पाल उर्फ बंटी पुत्र रामसेवक पाल ग्राम सरायपुख्ता स्थित अपने घर पर सो रहा था। घर में दो भतीजी लक्ष्मी एवं संध्या भी थीं। रात लगभग साढ़े 12 बजे अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और सोते समय हाकिम सिंह के सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पास में ही चारपाई पर लेटीं दोनो भतीजी भी जाग गईं।
विज्ञापन


उन्होंने हमलावर का विरोध किया। हमलावर ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। दोनों भतीजी बाहर आकर चिल्लाने लगीं। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।  इधर, हमलावर भाग जाने में सफल रहा। घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां गंभीरावस्था में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इसके बाद घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्रामीण बताते हैं कि घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि कुछ ग्रामीण आरोपी को पहचानने की बात कह रहे हैं।

घायल के भाई धर्मेंद्र सिंह पाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें