फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से किसान की मौत

Sat, 11 Feb 2017 12:01 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
शव के पास रोतीं मृतक के परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इस पर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी 70 वर्षीय रामदास कानपुर देहात में स्वास्थ्य कर्मी पद पर तैनात थे। रिटायर्ड होने के बाद वह खेती का काम देखते थे। शुक्रवार दोपहर अचानक पेट में गैस बनने से हालत बिगड़ने लगी। उनका पुत्र कप्तान सिंह परिजनों के साथ दिबियापुर रोड स्थित एक झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे। झोलाछाप ने फौरी तौर पर मरीज की जांच कर उसे इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद रामदास की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की सूचना पर अन्य परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। इधर झोलाछाप दुकान में ताला लगाकर भाग गया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया। कोतवाल ने कहा कि अगर परिजन कार्रवाई करना चाहते हैं तो तहरीर दें। इधर मौके पर पहुंचे झोलाछाप पक्ष के लोगों ने मृतक के परिजनों से वार्ता कर समझौते का प्रयास किया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें