फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवती के मामले में बैठी फारेंसिक जांच

Mon, 06 Jun 2016 11:33 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
एरवाकटरा थाना क्षेत्र में एक दलित लड़की के साथ बलात्कार के बाद जलाने के मामले में पुलिस अब फारेंसिंक रिपोर्ट का सहारा ले रही है। इस मामले में एरवाकटरा पुलिस के अलावा शहर कोतवाली पुलिस भी मामले की हकीकत को उजागर करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार व जलाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने फारेंसिक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही एक्सपर्ट से जलाने में उपयोग किए गए एसिड, मिट्टी का तेल या पेट्रोल आदि की हकीकत का पता लगाया जाएगा। इसके अलावा पिछले छह माह में झुलसी युवती का कहां-कहां उपचार कराया गया है। इसका भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि इस प्रकरण में एसपी अतुल शर्मा के आदेश के बाद एरवाकटरा पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर उसी गांव के रिंकू पुत्र अशोक कुमार, रौली उर्फ रश्मि, रीना, रजनी पुत्री अशोक कुमार, प्रदीप यादव के खिलाफ धारा 307, 506, 376 व 3 (2) 5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले को संदिग्ध मान रही है।

इसके चलते घटना की पूरी तह तक जाने के लिए सक्रियता से जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी नन्हें लाल यादव ने बताया कि मामले की फारेंसिक जांच कराई जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े कई पहलुओं पर एक्पर्ट से राय भी मांगी गई है। जिससे सही तथ्य पुलिस के सामने आ सकें। वहीं अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस लगातार दविशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें