फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साथ चलो! नहीं तो तेजाब से नहला देंगे

Sun, 03 Jun 2018 10:33 PM IST
auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। योगी सरकार का एंटी रोमियो अभियान औंधे मुंह गिरा है। शोहदों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। शोहदे और उसके साथी ने स्कूटी सवार छात्रा को साथ न चलने पर तेजाब से नहलाने की धमकी दी। दबंगों ने छात्रा के अपहरण का प्रयास भी किया। हालांकि बीच में छात्रा स्कूटी से उतरकर भागने में कामयाब हो गई। छात्रा की तहरीर पर थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का भाई दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
विज्ञापन

कंचौैसी क्षेत्र के एक गांव निवासी बीटीसी (डीएलएड) की छात्रा ने शोहदे के खिलाफ तेजाब से नहलाने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित छात्र एक जून को सुबह करीब नौ बजे स्कूटी से कंचौसी स्थिति कालेज जा रही थी। तैयापुर मार्ग तिराहे के पास रोहित उर्फ सुमित पुत्र बनवारी लाल एवं अनिल पुत्र संतोष कुमार निवासी अघार मधवापुर कंचौसी ने अपनी बाइक को आगे खड़ा कर पीड़िता का रास्ता रोक लिया। धमकी दी कि यदि वह उन लोगों के साथ नहीं जाएगी तो तेजाब से नहला देंगे। आरोपी हाथ में तेजाब की बोतल भी लिए थे। छात्रा को जबरन स्कूटी से उतारकर रोहित चलाने लगा और पीछे बैठने को मजबूर  कर दिया। रास्ते में भी तेजाब डालने की धमकी देता रहा। नहर की पटरी से होकर दिबियापुर की ओर आते समय रास्ते में स्पीड ब्रेकर आने पर पीड़िता स्कूटी से उतरकर भाग खड़ी हुई। इस दौरान युवकों ने उसे गालीगलौज कर अपहरण कर ले जाने की धमकी दी। हालांकि राहगीरों को देखकर आरोपी भाग गए। प्रभारी थानाध्यक्ष ओमकार नाथ ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें