फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू माफिया ने दरोगा की पिस्टल छीनी, पीटा

Sun, 03 Jun 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बालू खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर के पास अवैध बालू खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली दरोगा ने सिपाही के सहयोग से पकड़ ली। उनको थाने लाते समय रास्ते में बालू माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रालियों को घेर लिया। ट्रैक्टर पर बैठे दरोगा की सरकारी पिस्टल छीन ली और दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सिपाही दरोगा को पिटता देखता रहा। दरोगा के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो माफिया बालू पलट ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। दरोगा ने मारपीट और पिस्टल छीनने की घटना को गलत बताया है। वह एसओ को सूचना दिए बगैर अवैध बालू खनन की ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ने गया था।
विज्ञापन


कायमगंज-कंपिल थाना क्षेत्र की सीमा पर गंगा कटरी के गांव नसरूल्लापुर के खेतों से बालू का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। शनिवार की रात करीब आठ बजे मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने दरोगा हरिओम शर्मा और दरोगा रवींद्र तोमर के साथ गांव के खेतों में दबिश दी थी। वहां पर किसी के न मिलने पर सभी लोग लौट आए थे।

रविवार की सुबह करीब पांच बजे दरोगा रवींद्र सिंह तोमर और सिपाही उपदेश सिंह यादव, एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी को बताए बगैर बाइक से गांव नसरूल्लापुर पहुंच गए। वहां खेत से आलू का अवैध खनन हो रहा था। पुलिस को देखकर चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर उनके चालक भाग गए। दरोगा ने बालू भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ लीं। दरोगा रवींद्र तोमर एक ट्रैक्टर पर बैठ गए और दोनों ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे सिपाही उपदेश यादव बाइक से थाने की ओर आ रहा था। गांव के पास पुलिया पर बालू माफिया ने दरोगा को पकड़ कर पीटा दिया, एक युवक ने पिस्टल छीन ली। पीछे से बाइक से आ रहे सिपाही को भी माफिया ने घेर लिया। वह चुपचाप दरोगा को पिटता देखता रहा। शोरशराबा होने पर गांव के लोग पहुंचे तो माफिया बालू पलटकर ट्रैक्टर -ट्राली लेकर भाग गए। भागते समय पिस्टल भी दरोगा के पास फेंक दी। दरोगा, सिपाही के साथ बाइक से कमरे पर आया और उसने घटना की जानकारी एसओ को नहीं दी।
विज्ञापन


एसओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि वह क्राइम मीटिंग में मुख्यालय गए थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे नायब तहसीलदार के साथ दरोगा हरिओम शर्मा और दरोगा रवींद्र तोमर को अवैध बालू खनन करने वालों को पकड़ने भेजा था। रविवार सुबह उन्होंने किसी को नहीं भेजा। दरोगा रवींद्र तोमर उनको बताकर नहीं गए थे।

दरोगा रवींद्र तोमर ने बताया कि बालू के अवैध खनन की मुखबिर से सूचना मिली थी। इस कारण वह गांव गए थे। वहां पर कोई नहीं मिला। मारपीट और पिस्टल छीन कर वापस करने की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें