फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल बीस हजार रुपये की चपत

Tue, 30 Aug 2016 12:39 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
ठगी का शिकार हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में एटीएम के पास टप्पेबाजों क ी मौजूदगी उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। इसकी बानगी सोमवार को ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम पर देखने को मिली। यहां  एटीएम से पैसा निकालते समय कार्ड बदलकर उपभोक्ता के खाते से बीस हजार पार कर दिए गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित विनीत कुमार ने बताया कि वह अपनी मां रत्ना देवी पत्नी सुंदर सिंह के खाते से रुपये निकालने के लिए यमुना रोड पर सत्कार गेस्ट हाउस के पास स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम पर पहुंचा। वह एटीएम से रुपये निकालने लगा। सर्वर धीमा होने के कारण रुपये नहीं निकल सके।  इसी दौरान एटीएम पर पहले से मौजूद दो लड़कों ने उसे अपने पास बुलाया।  चेक करने के नाम पर कार्ड ले लिया। तभी दूसरा लड़का उससे बात करने लगा। मौका देखकर पहले वाले  लड़के ने  एटीएम बदल कर दूसरा दे दिया।

थोड़ी ही देर के बाद उसके रजिस्टर्ड नंबर के मोबाइल पर दस-दस हजार रुपये निकाले जाने के दो मैसेज पहुंचे।  मैसेज देखकर पूरा परिवार सशंकित हो गया। मामला समझते ही विनीत ने  बैंक के टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर कार्ड लॉक करवाया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की लिखित तहरीर दी। चीता मोबाइल के सिपाही टप्पेबाजों की  तलाश में निकले। इनके हत्थे टप्पेबाज नहीं चढ़े।  इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने कहा कि पुलिस उचक्कों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकीं घटनाएं
ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है।  पंद्रह दिन पहले भी बहन के खाते से पैसा निकालने गए एक युवक का एटीएम कार्ड गार्ड की मिली भगत से बदलकर चालीस हजार रुपये निकाल लिए गए थे। आए दिन एटीएम पर हो रहीं कार्ड बदलने की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।  मशीनों की सुरक्षा में लगे गार्डों की भी लापरवाही व संदिग्धता उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें