फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से घुसी कार, मासूम की मौत

Wed, 20 Jun 2018 11:58 PM IST
ट्रक में पीछे से घुसी कार, मासूम की मौत
विज्ञापन
- अजीतमल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। अजीतमल हाईवे पर प्रतापपुर चौराहे के पास बुधवार तड़के ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार सवार मासूम की मौत हो गई और उसके माता-पिता व बहन घायल हो गई। कार सवार परिवार दिल्ली से फतेहपुर जा रहा था। घायलों को अजीतमल सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर के सकुन नगर सिविल लाइन निवासी आशुतोष सिंह (32) पुत्र विनोद कुमार पत्नी दीपा सिंह (27) और बेटी पिहू  (8) व बेटे अभी (2.5) के साथ अपनी कार से दिल्ली से आ रहे थे। सुबह अजीतमल हाईवे पर प्रतापपुर चौराहे के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई। उनकी कार पीछे से ट्रक में घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी अजीतमल भेजा। यहां डॉक्टरों ने अभी को मृत घोषित कर दिया। आशुतोष, दीपा व पिहू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें