फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

Wed, 20 Jun 2018 11:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ, हाथरस।
विज्ञापन
झग़ड़े में घायल युवतियां। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मानिकपुर में बुधवार की दोपहर भागवत कथा पाठ के पश्चात चल रहे भंडारे में उस समय भगदड़ मच गई, जबकि छह से ज्यादा लोग लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने लगे। मारपीट में कई युवती और अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

बता दें कि गांव में कई दिन से भागवत कथा का पाठ चल रहा था। बुधवार को भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं और लड़कियां पीले वस्त्र पहनकर मंगल गीत गा रही थीं। तभी गांव निवासी विनोद कुमार, मनोज कुमार, हेमंत कुमार, अंकुर, सनोज, अभय, सतीश और गुडडू आए और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध किया तो लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने लगे। मारपीट से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।

 

मारपीट में आरती पत्नी विनय कुमार, डौली (18 वर्ष), नेहा (15 वर्ष), नीरज और अमावत आदि घायल हो गए। मारपीट में घायल सभी लोग कोतवाली आए। गांव निवासी विनय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें