फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो-वैन में भिड़ंत, एक की मौत, 12 घायल

Tue, 26 Jun 2018 11:37 PM IST
आटो-वैन में भिड़ंत, एक की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अजीतमल/अटसू(औरैया)। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर मंगलवार शाम यात्रियों भरे ऑटो की सामने से आ रही मारुति वैन से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे आटो सवार 12 यात्रीघायल हो गए। घायलों में से एक ने अस्पताल पहुंचने के दौरान ही दम तोड़ दिया। जबकि दोनों वाहनों में सवार 12यात्री घायल हो गए। घायलों में से छह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को अजीतमल से एक ऑटो से अजीतमल के गांधीनगर निवासी शिरोमणि (60) पुत्र मुरलीधर अपने मोहल्ले के लोगों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होकर बिधूना से लौट रहा था। ऑटो में दस से ज्यादा लोग सवार थे। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर कुल्हुरूआ बंबा के जैसे ही आटो रुका। सामने से अटसू की ओर जा रही एक मारुति वैन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गया और उसमें बैठे सभी यात्री उसमें फंस गए। राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बिधूना क्षेत्र के ग्राम बंथरा निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू (35) पुत्र घसीटेलाल की मौत हो गई। जबकि सोमवती (50) पत्नी रज्जन बाबू निवासी शाहपुर, अजीतमल, ऑटो चालक अवधेश दीक्षित भुल्लन (35) पुत्र शंकरदयाल दीक्षित, निवासी अंबेडकरनगर अजीतमल, रामा देवी (48) पत्नी शिरोमणि, शिरोमणि (60) पुत्र मुरलीधर निवासीगण गांधीनगर, अजीतमल, सहित एक अज्ञात व्यक्ति को सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि वैन सवार गुलफाम अली (15) पुत्र रज्जन निवासी अंबेडकर नगर निवासी अटसू को भी सैफई रेफर कर दिया। इसके अलावा अन्य घायल मिहीलाल (58) पुत्र मिजाजी लाल निवासी भानुपुर मिजौली बिधूना, राजू (42) पुत्र सुद्दन निवासी शाहपुर लालपुर, वैन सवार आजुफ  (18) पुत्र दिलबहार अली निवासी अंबेडकर नगर अटसू का सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें