फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को घायल करने के मामले में एनसीआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के एक मोहल्ला में बुधवार कि शाम मोहल्ला निवासी एक युवक ने पास के घर में रहने वाली एक युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। अहम बात यह है कि घटना के बाद युवती व उसके परिजनों की ओर से पुलिस को हमलावर का नाम बताकर घटना की जानकारी दे दी गई थी। बावजूद इसके पुलिस उक्त हमलावर की गिरफ्तारी के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन



शहर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती को एक तरफा प्रेम प्रसंग में असफल होने पर मोहल्ला निवासी दबंग युवक ने चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। ताबड़तोड़ चाकू के हमले से युवती गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इस दौरान जिला अस्पताल में घायल युवती व उसके परिजनों की ओर से पुलिस को हमलावर युवक का नाम व हमले का कारण भी बताया गया था। बावजूद इसके पुलिस ने इस प्रकरण में एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर दी है।

अहम बात यह है कि हमलावर युवक का नाम पता चलने के बाद भी पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर पीड़ितों की ओर से तहरीर भेजे जाने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि उन्होंने कल ही कोवताली का चार्ज लिया है। इसकी उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। पता करता हूं। इस प्रकरण में तो एनसीआर नहीं बल्कि हत्या का प्रयास करने की धारा में मामला दर्ज किया जाना चाहिए। कहा कि पता करके आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चाकू मारकर युवती को घायल करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें