अटसू (औरैया)। मंगलवार को दोपहर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अचानक जानवर आ जाने से असंतुलित हो गई। कार बिजली के खंभे से टकराकर दूसरी ओर सड़क पर जा रही डीसीएम से जा भिड़ी। हादसे से कार में सवार बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी धीरेंद्र गौतम पुत्र रवींद्र नाथ सिंह अपने छोटे भाई विवेक, बहन नेहा सिंह, मां सरोज देवी व बहन के दो बच्चों के साथ कानपुर से अपने गांव कार से जा रहे थे। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मिहौली ओवरब्रिज के समीप अचानक उनकी कार के सामने आवारा जानवर आ गया। कार बिजली के खंभे से टकराती हुई दूसरी साइड कानपुर की ओर जा रही डीसीएम से जा टकराई और क्षतिग्रस्त होकर रुक गई। कार सवार लोगों को घायलावस्था में मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। सभी को हल्की चोटें आईं थी। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आवारा जानवरों के हाईवे पर चढ़ने से आए दिन हादसा होने से लोग घायल हो रहे हैं।
हाईवे पर जानवर आने से कार डीसीएम से भिड़ी
- कार सवार बच्चों समेत छह लोग घायल
- अस्पताल में उपचार के बाद जेल भेजा गया