फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बघुइया में दबंगों ने दलित परिवार के साथ मारपीट करने वाले लोगों की गिरफ्तारी करने के लिए गई पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप लगा है। क्षेत्र के गांव बघुइया में 16 मई को दवंगों ने दलित परिवार के घरों में घुसकर मारपीट की थी। दबंगों ने घर में रखे सामान को तोड़ दिया और कुछ लोगों को अगवा कर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट सियाराम के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी जिसमें गांव के रामौतार, पिंटू , आशीष, पंकज व गुमरिया को नामजद किया गया था। मंगलवार कोे पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई तो आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों ने उसे थाने में हाजिर करने के लिए कहा। आरोपी रामौतार के परिजनों ने पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक महेशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस दबिश देने के लिए गई थी तोड़फोड़ करने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन




दबिश देने गई पुलिस पर लगाया तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें